बिहारशरीफ, जुलाई 30 -- Biharsharif News: इस्लामपुर, निज संवाददाता। छह सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला। मार्च के बाद केवी चौक के पास नुक्कड़ सभा की। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथ में झंडा व तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सुरेन्द्र सिंह, शब्बीर, देवेन्द्र प्रसाद राय, शहनवाज, विकास कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, वशी अहमद आदि शामिल थे। (इस्लामपुर से अनुज कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...