बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- Biharsharif News: इमरजेंसी का हाल बेहाल, तीन दिनों से एसी खराब, भीषण गर्मी में मरीज हो रहे हलकान हाथ का पंखा झलकर परिजन मरीजों को दे रहे राहत 72 घंटे बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, चिकित्सकों को भी वार्ड में इलाज करने में हो रही परेशानी फोटो : एसी सदर : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को पंखा झेलकर मरीज को राहत पहुंचाते परिजन। बिहारशरीफ, एक संवाददाता ।

सदर अस्पताल की खराब स्थिति सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पिछले तीन दिनों से वातानुकूलन (एसी) व्यवस्था खराब है। शनिवार को उमस और गर्मी के बीच इलाज करा रहे मरीजों को काफी परेशानी हुई। स्थिति यह है कि मरीजों के परिजन हाथ का पंखा झेलकर उन्हें गर्मी से राहत देने की कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों इमरजेंसी का हाल बेहाल है। तीन दिनों से एसी खराब रहने से इस भीषण गर्मी म...