बिहारशरीफ, जुलाई 8 -- Biharsharif News: इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को दी गयी विदाई शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सुदासपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को भव्य समारोह कर पूर्व प्राचार्य डॉ संदीप तिवारी को विदाई दी गयी। मौके पर छात्रों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। प्राचार्य डॉ अनिल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में लोजपा नेत्री सीमा सिंह सहित कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...