बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- Biharsharif News: आशानगर सूर्य मंदिर घाट पर चलाया गया साफ-सफाई अभियान नगर निगम ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत चलाया अभियान सांसद, विधायक समेत कई अधिकारी हुए शामिल फोटो : नगर निगम सफाई : बिहारशरीफ शहर के आशानगर सूर्य मंदिर घाट के पास साफ-सफाई अभियान में शामिल सांसद कौशलेन्द्र कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रविवार को शहर के आशानगर सूर्य मंदिर घाट के पास नगर निगम द्वारा विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक डॉ. सुनील कुमार, उपमेयर आईशा शाहीन, नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन, निगम के सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धनंजय कुमार, संजय कुमार आजाद, विनोद रविदास, कुंदन कुमार के अलावा वार्ड पार्षद परमानन्द प्रसाद व अन्य शामिल हुए। यह भी पढ़ें...