बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। मंडाक्ष पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची में बड़े पैमाने पर फेरबदल का आरोप लगाते हुए मुखिया मंजू देवी ने बुधवार को समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि 1400 लाभुकों की सूची भेजी गयी थी, लेकिन महज 540 लोगों के नाम आए हैं। मुखिया ने आवास सहायक को बर्खास्त करने, भ्रष्टाचार व बिचौलियों पर रोक लगाने की मांग की। सुधार नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...