Biharsharif News: आवास योजना की समीक्षा, 10 लाभुकों को मिलेगा स्वीकृति पत्र
बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- Biharsharif News: आवास योजना की समीक्षा, 10 लाभुकों को मिलेगा स्वीकृति पत्र चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अमर कुमार की अध्यक्षता में आवास सहायकों और अकाउंटेंट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से आवास योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बीडीओ ने कर्मियों को लंबित मामलों का ससमय निपटारा करने और निर्माणाधीन आवासों की नियमित मॉनिटरिंग करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में 20 अगस्त को आयोजित होने वाले आवास योजना के ऑनलाइन कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के 10 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.