बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- Biharsharif News: आरडी कॉलेज: नृत्य व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश फोटो 9मनोज 01- शहर के आरडी कॉलेज में नशा मुक्त कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्राचार्य प्रो. शहाबुद्दीन, पूर्व सीएस डॉ. के पुरुषोत्तम व अन्य। शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के आरडी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शुक्रवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- 100 सप्ताह संकल्प अभियान के तहत परिसर में युवा संवाद मेला का सफल आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व पूर्व सिविल सर्जन डॉ. के पुरुषोत्तम, प्राचार्य प्रो. शहाबुद्दीन, सीसीडीसी डॉ. दिवाकर कुमार और का...