बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- Biharsharif News: आज से बदलेगी हिलसा की ट्रैफिक व्यवस्था मई गांव के पास नवनिर्मित बस स्टैंड में बसों-टेंपो का होगा पड़ाव, सिनेमा मोड़ पर चार मिनट से अधिक ठहराव पर कार्रवाई मुख्य बाजार में सुबह आठ से रात आठ बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक बिना निबंधन टेंपो और नाबालिग चालकों पर भी कसेगा शिकंजा फोटो 30हिलसा01-हिलसा में जाम की समस्या के निदान के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीओ अमित कुमार पटेल। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर को आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए हिलसा में एक अक्टूबर से नई यातायात व्यवस्था लागू होगी, जिसके तहत बसों-टेंपो के ठहराव स्थान में बदलाव के साथ मुख्य बाजार में लोडिंग-अनलोडिंग और वाहनों के अनावश्यक ठहराव पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई होगी। बुधवार शाम अनुमंडल...