बिहारशरीफ, अक्टूबर 8 -- नदी किनारे कचरा स्थल बनाने का विरोध Biharsharif News: आक्रोश : नदी किनारे कचरा प्रबंधन स्थल बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध एई को आवेदन देकर हटाने का किया अनुरोध कहा नदी में कचरा जाने से पानी होगा प्रदूषित, मोहल्लेवासी व पशु होंगे बीमार फोटो : जोरारपुर गांव : हरनौत नगर पंचायत कार्यालय के बाहर गुरुवार को आवेदन दिखाते जोरारपुर मोहल्ला के लोग। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर पंचायत हरनौत के जोरारपुर गांव के वार्ड नंबर आठ में नदी किनारे कचरा प्रबंधन स्थल बनाए जाने की योजना का मोहल्लावासियों ने विरोध किया है। लोगों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुमन सौरव को सामूहिक आवेदन देकर प्रस्तावित स्थल पर काम रोकने और आबादी व नदी से दूर सुरक्षित स्थान का चयन करने की मांग की है। उनका कहना है कि कचरा प्रबंधन के लिए स्थल का चयन...