Biharsharif News: अस्थावों में बाइकों की टक्कर में 4 जख्मी
बिहारशरीफ, अगस्त 11 -- Biharsharif News: अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोनंद गांव के पास मंगलवार को दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में चार लोग जख्मी हो गये। जख्मी एक बाइक पर सवार शेखपुरा जिला के निमी गांव निवासी भूषण मिश्रा, पत्नी कोमल देवी, बेटी माधवी कुमारी और दूसरी बाइक पर सवार मकसिदपुर गांव निवासी विकास कुमार को इलाज के लिए अस्थावां अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। (अस्थावां से पप्पू कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.