बिहारशरीफ, नवम्बर 10 -- Biharsharif News: नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए 29 को होगी प्रवेश परीक्षा बिहारशरीफ, एक संवाददाता। अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नौवीं और 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं विभाग की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 29 नवंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से चल रही है। प्रवेश पत्र 21 से 28 नवंबर तक डाउनलोड किया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 10 दिसंबर को जारी होगा। सफल विद्यार्थियों का नामांकन 14 से 19 दिसंबर तक लिया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सात जनवरी 2027 स...