बिहारशरीफ, अगस्त 11 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। भाकपा माले की ओर से 13 और 14 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय पर अनशन व धरना का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए मंगलवार को पार्टी की ओर से बढ़ौना गांव में बैठक की गयी। ग्रामीणों को धरना में शामिल होने का निमंत्रण दिया। अंचल सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। बैठक में सुरेन्द्र दास, दिनेश दास, बेचन बिंद आदि शामिल हुए। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...