बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ भवन में सोमवार को ताईद राजेंद्र प्रसाद सिंह को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। संघ के ऑडिटर मनोज कुमार ने बताया कि मघड़ा निवासी राजेंद्र बाबू ने 40 साल न्यायिक कार्यों में सहयोग किया। मौके पर उमेश प्रसाद सिंह, शालिग्राम सिंह, रवींद्र सिंह, मनोज कुमार, पचींद्र पासवान, उमेश प्रसाद, नवलेश कुमार, मधेश्वर पाठक, सुधीरचंद्र मिश्रा, राजकुमार पासवान, जीतेंद्र प्रसाद व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। (बिहारशरीफ से प्रमोद कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...