बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- Biharsharif News: हिलसा में जाम की समस्या को लेकर एसडीओ-डीएसपी ने की बैठक हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर में बढ़ रही जाम की समस्या से निपटने के लिए मंगलवार को एसडीओ अमित कुमार पटेल और डीएसपी रंजन कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की।

बैठक का विवरण बैठक में बस, टेम्पो व ई-रिक्शा संचालक शामिल नहीं हो पाये। सब्जी मंडी के व्यवसासियों व बुद्धीजीवियों ने भाग लिया। लोगों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानदार फिर से फुटपाथ पर कब्जा कर लेते हैं। बैठक में जाम के मुख्य वजहों अतिक्रमण, बेकाबू ट्रैफिक और टेम्पो के बेतरतीब संचालन, सड़क पर गाड़ियों को खड़ा करने पर चर्चा हुई।

प्रशासन का आश्वासन एसडीओ ने कहा कि जाम की समस्या पर प्रशासन और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ विस्तार से चर्चा हुई है। एक हफ्ते बाद फिर बैठक कर इसका हल निक...