बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- Biharsharif News: अतिक्रमण अभियान में बेघर हुए दर्जन भर परिवार, डीएम से गुहार बरबीघा के गंगटी गांव में बुलडोजर चलने के बाद टेंट में रहने को मजबूर लोग प्रभावित लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की वैकल्पिक आवास की मांग शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।

अतिक्रमण की कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बरबीघा प्रखंड के एनएच-33 पर गंगटी गांव के समीप सड़क किनारे बसे कई परिवारों के घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। इस कार्रवाई के बाद प्रभावित ग्रामीणों के समक्ष सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, एनएच-33 के किनारे बसे करीब एक दर्जन परिवारों को अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत ताको मांझी, ललिंदर मांझी, व...