बिहारशरीफ, नवम्बर 23 -- बाइपास हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Biharsharif News: एकंगरसराय बाइपास पर बड़की धावा गांव के पास हुआ हादसा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे ग्रामीण फोटो : एकंगर जाम-एकंगरसराय बाइपास पर सोमवार की शाम सड़क जाम करते ग्रामीण। एकंगरसराय, निज संवाददाता। शहर के बाइपास पर बड़की धावा गांव के पास सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बच्ची की मौत हो गयी। मृतका जयकांत रविदास की आठ वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी है। हादसे के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी। ग्रामीण, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और दोषी चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था। अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि शाम को बच्ची सड़क किनारे पैदल जा रही थी। तभी किसी वाहन ने ...