बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- Biharsharif News: सारे थाना क्षेत्र के भिखनी बिगहा गांव के पास हुआ हादसा चंडी थाना क्षेत्र के नैली गांव का था मृतक, एक जख्मी अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के भिखनी बिगहा राइस मिल के पास शुक्रवार की सुबह बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। एक किशोर जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के नैली गांव निवासी स्व. रुदल चौहान के पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गयी है। जख्मी विशाल कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि रक्षा बंधन के मौके पर दोनों रिश्तेदार के घर जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन बाइक में धक्का मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। य...