बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- Biharsharif News: अंबेडकर चौक पर शीतल जल के लिए लगा वाटर कूलर हुआ बेकार स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को उठानी पड़ रही है परेशानी बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं लोग फोटो चेवाड़ा03 - नगर पंचायत के अंबेडकर चौक पर बेकार पड़ा वाटर कूलर।

स्थानीय समस्या चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के अंबेडकर चौक पर आम लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये खर्च कर लगाया गया आरओ रेफ्रिजरेटर शोपीस बनकर रह गया है। विभिन्न गांवों से बाजार आने वाले मनीष कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, रंजन कुमार, पवन कुमार, अजित कुमार व अन्य ने बताया कि आसपास के कुछ दुकानदार जान बूझकर मशीन को क्षतिग्रस्त कर देते हैं, ताकि वहां मुफ्त में ठंडा पानी पीने वालों की भीड़ न लगे। मशीन के क्षतिग्रस्त होने का सबसे ज्यादा खामियाजा आम ज...