बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- बालिका रग्बी प्रतियोगिता का आगाज Biharsharif News: दीपनगर स्टेडियम में 12 से 14 अक्टूबर तक होगा आयोजन विभिन्न प्रमंडलों की अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग की खिलाड़ी हो रही शामिल फोटो : रग्बी-दीपनगर स्टेडियम में सोमवार को रग्बी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं डीडीसी शारा अशरफ। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर स्टेडियम में सोमवार को अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका रग्बी प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी। 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों की अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग की खिलाड़ी इसमें भाग ले रही है। डीडीसी शारा अशरफ ने दीप जलाने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावन...