नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Bihar Weather Update: भीषण गर्मी से झुलते बिहार वासियों को बुधवार की शाम बड़ी राहत मिली। मौसम ने करवट ली और राजधानी पटना समेत 22 जिलों में तेज आंधी और बारिश के बाद पारा डाउन हो गया। मौसम की प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं जिससे लोगों को लू के खतरे और झुलसाने वाली तपिश से राहत मिली जिसका अगले पांच दिनों तक दिखेगा। बुधवार की शाम पटना सहित 22 जिलों में आंधी और पानी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पटना में 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली और बिजली कड़कने के साथ थोड़ी देर के लिए ही पर काफी तेज बारिश हुई। इसका असर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली समेत आसपास के जिलों में गर्मी का असर कम हो गया। अभी सूबे में पांच दिन अधिकतम तापमान नियंत्रित रहेगा। सूबे में प्री मानसून गतिविधियां सक्रिय हो गई हैं जिससे उमस और गर्मी से ...