नई दिल्ली, मई 29 -- Bihar Weather Update: बिहार में 29 मई शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पटना, मुजफ्फरपुर, बक्सर, गोपालगंज, भागलपुर समेत सीमंचल के जिलों में सुबह से आसमान में काले-काले बादल छा गए। इसके साथ सीवान, हाजीपुर, छपरा, सारण, पटना मुजफ्फरपुर में सवेरे से बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बारिश होने से करीब 10 दिनों से जारी उमस और जलाने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिल गई है। मौसम विभाग ने सात जिलों में बारिश का रेड अलर्ट तो 31 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ठनका के खतरे से लोगों को अगाह भी किया गया है। पटना मौसम विज्ञान के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि आज दिन भर राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश जैसे हालात बने रहेंगे। वैशाली, मुजफ्फरपुर, कैमूर, गया, सीवान में दिन में रात वाला नजारा देखा गया। शुक्...