Bihar Weather Today 21st September: बिहार में आज हल्की 2 दिन बाद झमाझम बारिश, इन जिलो में गरज-तड़क; मौसम का हाल
पटना, सितम्बर 21 -- Bihar Weather Today 21st September: बंगाल की खाड़ी की ताजा गतिविधियों से बिहार में 23 से 26 सितंबर के बीच झमाझम बारिश और गरज-तड़क का पूर्वानुमान है। उत्तर बिहार में इसकी तीव्रता अधिक रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में चक्रवाती परिसंरण अवदाब और फिर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। इस दौरान राज्य में कई जगहों पर गरज-तड़क और भारी बारिश की आशंका है। 24 सितंबर को बांका, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज एवं पूर्णिया में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की संभावना है, जबकि 25 सितंबर को औरंगाबाद, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गया, मुंगेर, समस्तीपुर, सीवान, वैशाली एवं पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश संभावित है। रविवार को पटना में दिनभर उमस की स्थिति रही, जबकि शाम में तेज हवा के साथ बादल छाए। कुछ जगहों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.