मुख्य संवाददाता, अगस्त 2 -- इस बार सावन में कम बारिश होगी। अगस्त में बिहार के अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि इस हफ्ते कुछ जगहों पर आंशिक बारिश होगी। इसके बाद उमस भरी गर्मी का दौर शुरू होगा। इससे पहले जून और जुलाई महीने में सामान्य से कम बारिश की स्थिति रही है। एक अगस्त तक राज्य में 43 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है। एक जून से एक अगस्त के बीच राज्य में 512.9 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन मात्र 294.4 मिमी बारिश हुई है। मौसमविदों के मुताबिक सितंबर में भी कम बारिश की स्थिति सूबे में बन सकती है।मानसून सीजन आधा बीता, बारिश का टोटा मानसून की अवधि एक साल से 30 सितंबर तक मानी जाती है। हालांकि बिहार में मानसून का आगमन 12 -13 जून को होत...