Bihar Weather Today 13 Septmebter: बिहार के सारण, पटना और भोजपुर में बारिश, तेज हवाएं भी चलेंगी; मौसम का हाल
पटना, सितम्बर 13 -- Bihar Weather Today 13 Septmebter: बिहार में अब मानसून की गतिविधियां कमजोर हुई हैं। इससे भारी बारिश में कमी आई है। बारिश कम होने की वजह से कई जिलों में उमस भी बढ़ी हुई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज कई जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बारिश के भी आसार हैं। बिहार में आज सिवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, भोजपुर और पटना में हल्की बारिश हो सकती है। खगड़िया, बेगूसराय में भी मौसम करवट ले सकता है और छिटपुट वर्षा हो सकती है। कई जगहों पर तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। बिहार में अभी वज्रपात को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। बिहार में मौसम सामान्य रह सकता है। आने वाले दिनों में भी राज्य में भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।मौसम : अभी जारी रहेगा छिटपुट बारिश का दौर मुजफ्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.