पटना, अगस्त 10 -- Bihar Weather Today 10 August: बिहार में मानूसन की गतिविधियां थोड़ी कमजोर होने से बारिश में कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चार दिनों बाद अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा के आसार हैं। सोमवार को पटना में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर आंधी और छिटपुट बारिश के आसार हैं। 11 जिलों प. चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, कैमूर, आदि में मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी है। किशनगंज और कैमूर में भारी वर्षा की चेतावनी है। रविवार को पटना व आसपास इलाकों में धूप और बादल के आने-जाने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। पटना सहित 12 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इधर भागलपुर जिले में रविवार को सूरज के तेवर काफी तल्ख रहे। तेज धूप की जलन से लोग बेहाल रहे। दोपहर में अधिकतम त...