पटना, सितम्बर 7 -- Bihar Weather Today 07 September: बिहार में बारिश का दौर चल रहा है। कई जिलों में हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और किसानों के फसलों को भी फायदा पहुंचा है। लेकिन बिहार के 12 जिले बाढ़ प्रभावित भी हैं। पूरे उत्तर बिहार में बारिश का सिस्टम सक्रिय है। गरज-तड़क वाले बादल बन रहे हैं। सोमवार को दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को गोपालगंज, सीवान और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को उत्तर बिहार के 19 जिलों में गरज तड़क और वज्रपात का अलर्ट है। पटना सहित दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी रहेगी। रविवार को बारिश का चक्र थमने के बाद पटना सहित 10 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। कैमूर में सर्वाध...