नई दिल्ली, फरवरी 15 -- Bihar Weather Today: बिहार में मौसम के तेवर में उतार-चढाव का दौर जारी है। दिन में धूप में गर्मी तो रात में सिहरन की स्थिति देखी जाती है। आज रविवार महाशिवरात्री पर प्रदेश में मौसम का मिलाजुला मिजाज देखने को मिलेगा। आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होने की संभवना है। नमी का स्तर लगभग 40 प्रतिशत तो वायुमंडलीय दबाव 1015 के स्तर पर रहेगा। सुबह में हल्के बादल के कारण आसमान साफ नहीं दिखा लेकिन, आज कहीं बारिश की संभावना नहीं जताई गयी है। शाम में एक स्वेटर की ठंड रहेगी। रात को सर्दी और अधिक होगी। हालांकि, 20 फरवरी के बाद ठंड की विदाई का अनुमान लगाया जा रहा है।मुजफ्फरपुर में दो-तीन दिन बादल छाए रहने की संभावना इधर मुजफ्फरपुर में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर शनिवार को भी जारी रहा। बादलों...