नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Bihar Weather Today 16 October: बिहार से मानसून की विदाई हो गई है और आज से गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम में सर्दी का अहसास होने लगा है हालांकि, दिन में मौसम गर्म रहता है। इस बीच आज शुक्रवार 16 अक्टूबर को राज्य के 5 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बदलते मौमसी प्रभावों से बचने की सलाह दी है। देर से घर लौटने वालों को सर्दी से बचाव के लिए हल्के गर्म कपड़े लेकर निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आज 5 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। किसी भी स्थान पर तेज बारिश की संभावना नहीं है। राज्य के जमुई, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। माना जा रहा है कि मौसम की यह स्थिति 17...