Bihar Weather Today: भागलपुर, पूर्णिया समेत 10 जिलों में शाम तक आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना में कैसा मौसम?
पटना, मई 21 -- Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी के बीच पूर्वी बिहार, कोसी, सीमांचल और मिथिला क्षेत्र में आंधी, बारिश से मौसम बिगड़ गया। बुधवार देर रात के बाद कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसात और वज्रपात हुआ। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कई जगहों पर मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल समेत 10 जिलों आंधी, बारिश, ठनका का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार अररिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा और सुपौल जिले में शाम तक आंधी, बारिश का दौर जारी रहेगा। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से खराब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.