पटना, अगस्त 30 -- Bihar Weather Today: शनिवार को पटना जिले के आसपास इलाकों में आंशिक बारिश हुई। पटना में 4.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मसौढ़ी में 85 मिमी जबकि फतुहा में 48.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गया जिले के अतरी में 138.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। बादलों की आवाजाही से राजधानी पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस एवं 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सुपौल में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मी, किशनगंज के चरघरिया में 36.4 मिमी, औरंगाबाद के दाउदनगर में 36.4 मिमी, बारिश दर्ज की गई।सात जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी मौसम विभाग की ओर से रविवार को पटना सहित आसपास में आंशिक बारिश और उमस का प्रभाव बना रहेगा। सात जिलों के औरंगाबाद, बेगूसराय, गया, जहानाबाद, नालंदा एवं रोहतास ज...