Bihar Weather Today: पटना समेत 14 जिलों में झमाझम बारिश होगी, 3 साल बाद भादो माह असली रंग में
पटना, सितम्बर 26 -- Bihar Weather Today 26 September: बिहार में झमाझम बारिश के साथ तूफानी पुरवा हवाओं की तेजी से मौसम के तेवर में बदलाव आया है। आज भी राजधानी पटना समेत 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से राज्य में बारिश के आंकड़ें बेशक सुधरे हैं, लेकिन अचानक तापमान में आई गिरावट ने जनजीवन और लोगों की दिनचर्या पर असर डाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को औरंगाबाद, गया, नवादा एवं पश्चिमी चंपारण में अत्यधिक बारिश का औरेंज अलर्ट है, जबकि दिन में बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, खगड़िया, समस्तीपुर, सीवान और मुंगेर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। पटना सहित राज्यभर में बादल छाए रहेंगे और शनिवार शाम तक आंशिक से मध्यम बारिश के आसार हैं। रविवार से मौसम साफ होने पर अधिक तापमान में बढ़ोतरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.