नई दिल्ली, मई 29 -- Bihar Weather Today: बिहार में आज भी तेज आंधी, बारिश, ठनका और ओला वृष्टि होने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने वेदर फॉरकास्ट रिपोर्ट जारी करके लोगों से मौसम से बुरे प्रभाव से बचने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। 50 से 60 किलोमीटर तेज आंधी के साथ बारिश होगी और कुछ इलाकों में घातक वज्रपात होगा। आज 29 मई शुक्रवार को पटना, गया, कैमूर, सीवान, बक्सर एवं अन्य जिलों में सुबह में गर्जन तर्जन के साथ बारिश हुई है। इस वजह से गर्मी की तबाही से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, सारण और सीवान जिलों में तेज आंधी और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं। इन जिलों में ठनका गिरने की भी ...