पटना, अगस्त 16 -- Bihar Weather Today: बिहार के 25 जिलों में आज यानी रविवार 16 अगस्त को मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने समूचे उत्तर बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा दक्षिण बिहार में भी कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। राजधानी पटना में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। भागलपुर समेत पूर्वी बिहार में मॉनसूनी गतिविधियां रविवार को कम रहेंगी। राज्य में रविवार को कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं।आज 25 जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग ने रविवार को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भोजपुर (आरा), बक्सर, सारण (छपरा), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पूर्णिया, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली, पश्चिम चंपारण (बेतिया), गोपालगंज, कैमूर (भभुआ), रोहतास (सासाराम), औरंग...