पटना, अक्टूबर 26 -- Bihar Weather 26 October: चक्रवाती तूफान के प्रभावी होने से पहले बिहार के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखी जा रही है। हालांकि, राज्यभर में सुबह और शाम में ठंड का असर दिखने लगा है। रविवार को 20 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, जबकि 10 शहरों के न्यूनतम तापमान में कमी आई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी (रोहतास) में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व मध्य और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण पूर्व की ओर बढ़ा है। रविवार की रात तक दक्षिण की ओर इसके बढ़ने, गहन अवदाब में तीव्र होने और उसके बाद धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर मुड...