पटना, अक्टूबर 19 -- Bihar Weather 19 October: बिहार समेत पूरे देश में शारदीय नवरात्र की धूम मची हुई है। नवरात्र में कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर माता दुर्गा के भव्य रूप का दर्शन करते हैं। बिहार में इस बार मेला घूमने वालों पर मौसम भी मेहरबान नजर आएगा। फिलहाल यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को पटना सहित 16 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में किसी प्रकार के विशेष बदलाव के आसार नहीं है। सुबह और देर रात आंशिक ठंड का प्रभाव रहेगा। दिन में धूप निकलने और बादलों की आवाजाही के कारण उमस और हल्की गर्मी का एहसास होगा। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी र...