पटना, अगस्त 6 -- Bihar Weather 06 August 2026: बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने से मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच मधुबनी, पूर्णिया, गया, पूर्वी चंपारण, खगड़िया, कटिहार और समस्तीपुर में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। पटना में गुरुवार को आंशिक बारिश संभावित है। राजधानी में दिनभर सावन की रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना रहा। बारिश और बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में दो दिन झमाझम बारिश की स्थिति बनी रहेगी। राज्य के नौ जिलों में गुरुवार को अतिभारी और भारी बारिश की चेतावनी है। बक्सर, गया, रोहतास, अररिया, कटिहार और सीवान में आज भारी बारिश होगी। वहीं पूर्वी चंपारण, किशनगंज और सीतामढ़ी में अतिभारी बारिश का अलर्ट है। गुरुवार...