नई दिल्ली, मार्च 28 -- Bihar Weather Today: पटना समेत बिहार के 34 जिलों में शुक्रवार को शाम से देर रात तक तेज आंधी के साथ बारिश हुई। 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। गया, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, वैशाली समेत कई जिलों में रात 10 बजे के बाद आंधी और गरज के साथ तेज बारिश हुई जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पटना समेत कई शहरों में बिजली गुल हो गई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। राज्य के सभी जिलों में आज भी बारिश के साथ आंधी और गरज तड़क की संभावना है। किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पटना में देर रात तेज आंधी से राजापुर पुल, कंकड़बाग, दानापुर, पोलो रोड, रूपसपुर समेत अन्य इलाके में पेड़ टूटकर गिर गए। इससे आवागमन बाधित हो गया। कंकड़बाग, बोरिंग रोड, डाक बंगला, आयकर गोलंबर, आशियाना, दानापुर सहित कई इलाकों में त...