मुख्य संवाददाता, अप्रैल 23 -- Bihar Weather: पछुआ हवा के वेग और सूरज की प्रचंड किरणों के सम्मिश्रण से आसमान से आग बरसने लगी है। बुधवार को भी बिहार के तीन शहर हीटवेव की चपेट में रहे। मोतिहारी, बक्सर और शेखपुरा में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने के कारण उष्ण लहर (हीट वेव) की स्थिति बनी रही। बुधवार को पटना सहित 12 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा और अधिकांश जगहों पर हीट वेव जैसी स्थिति बनी रही। बक्सर जिले में हवा की गति 43 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। यहां इस सीजन का सर्वाधिक तापमान 44.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि ताजा मौसमी परिस्थितियों के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में आंशिक कमी के आसार हैं। मौसमविदों के अनुसार राज्य में पछुआ हवा के प्रभाव से अगले दो दिनों तक मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। पटना सहित द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.