Bihar Weather: लगातार छठे साल जुलाई में क्यों रूठा मानसून? खेती, ग्राउंड वाटर पर संकट
चंदन द्विवेदी, अगस्त 1 -- Bihar Monsoon: बिहार में लगातार छठे वर्ष जुलाई में भी बादलों की बेरुखी बनी रही। राज्य में जुलाई के लिए सामान्य वर्षा का मानक 340.5 मिमी है, जबकि इस वर्ष केवल 203 मिमी बारिश दर्ज की गई। सूबे में वर्ष 2020 में आखिरी बार जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश हुई थी। तब राज्य में सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। वर्ष 2019 में भी जुलाई के दौरान सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई थी। हालांकि, बीते छह वर्षों में मानसून की अनियमित चाल ने बिहार के वर्षा चक्र को प्रभावित किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार के अनुसार, मानसून के प्रसार में देरी के कारण जुलाई में वर्षा का पैटर्न प्रभावित हो रहा है। अधिकांश समय मानसून ट्रफ के बिहार में नहीं रहने से पिछले कई वर्षों से जुलाई में बारिश की कमी देखी जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.