मुख्य संवाददाता, जुलाई 6 -- Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी की ओर बने अवदाब (निम्न वायुदाब) की वजह से बिहार के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 20 जिलों में सोमवार को बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अनुसार, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ में भारी बारिश तथा पटना सहित 17 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार हैं।जिन 17 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है उनमें अरवल, बांका, भभुआ, गयाजी, जहानाबाद, जमुई, लखीसराय, नालंदा, नवादा, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और शेखपुरा शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी की हालिया गतिविधियां इस हफ्ते बारिश की स्थिति में आंशिक सुधार ला सकती हैं। इसका आंशिक असर रविवार को भी दिखा। पटना सहित कई जिलों में रविवार को आंशिक बारिश हुई। पटना में दोपहर बाद पांच मिनट तक ...