Bihar Weather: मुजफ्फरपुर पहुंचा मॉनसून, आधा बिहार हुआ कवर; पटना में इंतजार, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
पटना, जून 12 -- Bihar Weather Alert: बिहार में दस्तक देते ही मॉनसून ने 24 घंटे में आधे राज्य को कवर कर लिया है। शुक्रवार दोपहर तक इसकी उत्तरी सीमा मुजफ्फरपुर तक पहुंच गई। कोसी, सीमांचल, मिथिला और पूर्वी बिहार के जिलों में इसका प्रसार हो चुका है। सीमांचल एवं पूर्वी बिहार में भारी बारिश का दौर जारी है। राजधानी पटना के लोगों को अभी मॉनसून का इंतजार हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इसके आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 24 घंटे के भीतर इसके पटना पहुंचने की पूरी संभावना जनर आ रही हैं। वहीं, 48 से 72 घंटे में मॉनसून का प्रसार बिहार के शेष जिलों में होने के आसार नजर आ रहे हैं। दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने गुरुवार सुबह बिहार में पूर्णिया के रास्ते दस्तक दी थी। पहले ही दिन इसने 7 जिलों को कवर कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को इसका प्रसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.