नई दिल्ली, जून 12 -- Bihar Weather Today: देश में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दिया है। गुरुवार को बिहार के सात जिलों में मानसून के प्रभाव में झमाझम बारिश हुई। आज शुक्रवार को भी राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग की ओर से आज राज्य के 26 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ठनका गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज नमी का स्तर 41% है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1005 के स्तर पर है। कल गुरुवार को ठनका की चपेट में आकर 10 लोगों के मौत की खबर है। अनुमान लगाया जा रहा था कि 13 जून तक मानसून का प्रवेश देश में होगा। लेकिन, दो दिन पहले 11 जून गुरुवार को ही मानसून ने दस्तक दे दिया। बिहार में गुरुवार को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधुबनी, मधेपुरा में मानसून की बारिश हुई। बताया गया है कि आज शुक्...