मुख्य संवाददाता, जून 7 -- Bihar Weather: दिनभर की तपिश के बाद दक्षिण बिहार के सात जिलों में देर शाम हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। पटना में भी शाम सात बजे के बाद बादलों ने डेरा जमाया और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। पटना के अलावा अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, रोहतास और भोजपुर में भी गरज-तड़क के साथ बारिश दर्ज की गई। शनिवार की सुबह पटना में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन दिन में उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह प्री-मानसून बारिश है। बिहार में मानसून के आगमन के लिए अभी एक से डेढ़ सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि मानसून लेकर पूर्व के अनुभवों के आधार पर मौसमविद अभी स्पष्ट अनुमान लगाने से बच रहे हैं। इस बीच उत्तर बिहार में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। शुक्रवार और शनिवार को पूर्णिया और चंपारण...