हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जुलाई 1 -- पटना समेत बिहार के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बिहार के शेष जिलों को भी दक्षिण पश्चिम मानसून ने अपने प्रभाव में ले लिया है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1-3deg डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। बुधवार को दक्षिण मध्य बिहार में पटना समेत नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय और बेगूसराय में जबकि दक्षिण पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर पश्चिम बिहार के बेतिया, मोतीहारी, गोपालगंज, सीवान और सारण जबकि उत्तर मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में अधिकतर स...