पटना, अप्रैल 3 -- Bihar Weather Today: बिहार में एक बार फिर मौसम पलट गया है। दक्षिण बिहार में शुक्रवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गयाजी जिले के आमस में बूंदाबांदी होने की सूचना है। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल की शाम में दक्षिण बिहार के जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। गयाजी जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जगहों पर ऑरेंज अलर्ट है। नवादा समेत आसपास के क्षेत्र में दोपहर के समय बादल छा गए, जिससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को तीखी धूप से राहत मिली है। वहीं, औरंगाबाद में भी शुक्रवार को मौसम बिगड़ गया। जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। तेज हवाएं भी चल रही हैं। गयाजी जिले के कुछ क्षेत्र में भी बूंदाबांद हुई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को तात्कालिक अलर्ट जारी करते हु...