पटना, अप्रैल 27 -- Bihar Weather: मौसम में आये बदलाव के बीच रविवार को उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले पड़े। उधर, दक्षिण बिहार में भीषण तपिश का दौर जारी है। आंधी-बारिश से मक्का और रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है। ठनका गिरने से कटिहार जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। अररिया में दीवार गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। पटना सहित पटना समेत 28 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पूरवा हवा चलने से पटना का पारा 6.4 डिग्री से. गिरा। अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण में बारिश हुई। दूसरी तरफ, गया जी, डेहरी और भभुआ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। सुपौल में मक्का और आम तथा पूर्वी चंपारण में आंधी और ओलावृष्टि से आम, लीची और सब्जियों को नुकसान हुआ। शनिवार रात ...