हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 4 -- Bihar Weather: देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी से पटना समेत पूरे बिहार में भी कनकनी बढ़ गई है। बर्फीली हवा के प्रवाह से बिहार कांप रहा है। बढ़ती ठंड के कारण पटना जिले में आठवीं तक की सभी कक्षाएं आठ जनवरी तक बंद कर दी गई हैं। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आठवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित हो सकेंगी। लेकिन, प्री बोर्ड और बोर्ड परीक्षाएं और विशेष कक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिनों तक शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। रविवार और सोमवार को भी राज्यभर में शीत दिवस जैसी स्थिति के आसार हैं। पटना में रविवार को घना कोह...