पटना, मई 30 -- Bihar Weather Forecast: बिहार में रविवार से मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। 31 मई से राज्य भर में आंधी-बारिश का दौर थम जाएगा और भीषण गर्मी का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। वहीं, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जून महीने में बिहार में भयकंर लू चलने वाली है। अधिकांश जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है और पारा सामान्य से ऊपर रह सकता है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह नॉर्थ-वेस्ट की ओर झुकता हुआ नजर आ रहा है। शुक्रवार को बिहार भर में आंधी और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था, कुछ लोगों की जान भी गई। शनिवार को छिटपुट जगह...