पटना, अप्रैल 24 -- Bihar Weather: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग ने शनिवार 25 अप्रैल से राज्य में मौसम बदलने के आसार जताए हैं। अगले 4-5 दिनों तक राज्य भर में आंधी और बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम पलटने से तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी। हालांकि, अगले 48 घंटों तक दक्षिण बिहार के जिलों में लोगों को हीटवेव से दो-चार होना पड़ सकता है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटे में राज्य के मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। शनिवार को सीमांचल और नेपाल से सटे उत्तर बिहार के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद रविवार को समूचे उत्तर बिहार में बारिश संबंधी गतिविधि...