हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 29 -- Bihar Weather: बिहार में बदले मौसम ने सबको हैरान कर दिया है। इधर राजधानी पटना में रविवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इसके बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार देर रात तक राजधानी के ज्यादातर इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार को दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाया रहा है। जिस कारण राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर जिलों के तापमान में रविवार से क्रमिक बढ़ोतरी शुरू होगी। लेकिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा का प्रभाव रहेगा। ज...